गढ़वा : थाना क्षेत्र के भदुमा गांव निवासी अमरेंद्र उरांव की पत्नी अनीता देवी ने बुधवार को कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि अनीता देवी अपने पति पर किसी दूसरे लड़की के साथ बात करने का आरोप लगाकर आपस में पति-पत्नी में विवाद कर लिया था। इसी बात से आक्रोशित होकर अनीता देवी ने कीटनाशक दवा खा ली। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।