गढ़वा : थाना क्षेत्र के चिरौंजिया गांव निवासी विनय महतो मारपीट की घटना में घायल हो गए। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में बिनय महतो ने बताया कि गांव के ललन पासवान के यहां से पार्टी समारोह में खाना खाकर घर वापस आ रहा था। इसी दौरान गांव में ही एक विवाद हो रहा था। इसमें लोग आपस में गाली गलौज कर रहे थे। पूछने पर हीरा राम, राधा राम, कमलेश राम, लाला राम, मिथिलेश राम एवं संजू राम ने बिनय महतो के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया। इस संबंध में बिनय पासवान उक्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।