गढ़वा : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बुधवार गढ़वा जिले के सीमा पार छत्तीसगढ़ की ओर से आने वाली सभी बहन को चेकिंग किया जा रहा है। साथ ही इस पर सवार लोगों को कोरोनावायरस की जांच किया जा रहा है। बिहार-छत्तीसगढ़-रायगढ़ आदि बाहर से आने वाली बस, ट्रक, टेंपो, बोलेरो, स्कॉर्पियो सहित प्रत्येक सवारी को रंका एसडीओ के नेतृत्व में जांच किया जा रहा है।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस का प्रकोप छत्तीसगढ़ जिले में बढ़ गई है। इसको देखते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर को सील कर दिया गया है। बाहर से आने वाली वाहनों को चेक किया जा रहा है। इसमें रंका एसडीओ डॉ संजीत आनंद, रंका थाना प्रभारी आदि ने गढ़वा सीमा पर लगे हुए हैं।
ये जांच अभी लगातार चलाया जाएगा।