whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27191893
Loading...


कुश्ती प्रशिक्षक ने खिलाड़ियों के साथ गाली गलौज व दुर्व्यवहार किया

location_on गढ़वा access_time 30-Mar-21, 06:50 PM visibility 661
Share



कुश्ती प्रशिक्षक ने खिलाड़ियों के साथ गाली गलौज व दुर्व्यवहार किया


गढ़वा check_circle
संवाददाता



खेल पदाधिकारी ने कहा प्रशिक्षक गलती स्वीकार करते हुए आगे से ऐसा नहीं करने की बात कही है प्रशिक्षक ने कहा उन पर लगाया गया आरोप झूठा है गढ़वा : गढ़वा में कुश्ती के खिलाड़ियों व कुश्ती संघ के पदाधिकारी ने कुश्ती के कोच पर गाली- गलौज व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उक्त लोगों ने खेल पदाधिकारी को आवेदन देकर संबंधित कोच के विरुद्ध जांच के उपरांत कार्रवाई की मांग की है। कुश्ती के खिलाड़ी चंदन कुमार व उत्तम कुमार ने खेल पदाधिकारी को आवेदन देकर गढ़वा कुश्ती डे बोर्डिंग के प्रशिक्षक ललन गोंड के द्वारा गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार करने व चोरी का झूठा आरोप लगाने की धमकी देने की शिकायत किया है। खेल पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में चंदन कुमार व उत्तम कुमार ने कहा है कि झारखंड राज्य कुश्ती संघ का फ्री स्टाइल कुश्ती का ओपन ट्रायल रांची में आयोजित किया गया था।
जिसमें भाग लेने के लिए गढ़वा से गढ़वा जिला कुश्ती संघ के सचिव धीरज चौबे के साथ गए थे। जिसमें गढ़वा का एक पहलवान चयनित भी हुआ था। लौटने पर जब हम लोग वापस डे बोर्डिंग कुश्ती सेंटर अभ्यास के लिए पहुंचे तो डे बोर्डिंग कुश्ती सेंटर के प्रशिक्षक ललन गोंड आगबबूला होते हुए भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। साथ ही यह कहते हुए सेंटर से भगा दिया कि यदि तुम लोग इधर नजर आएगा तो तुम लोग पर चोरी का भी आरोप लगाकर केस कर देंगे। इसके बाद वहां से मायूस होकर हम लोग इस बात की शिकायत करने जिला खेल पदाधिकारी के पास पहुंचे। जहां हम लोग अपने साथ हुई इस घटना की पूर्ण जानकारी मौखिक रूप से खेल पदाधिकारी को दिए। पुनः खेल पदाधिकारी के समक्ष आवेदन के माध्यम से लिखित रूप से इस घटना की जानकारी दी है।
चंदन कुमार व उत्तम कुमार ने खेल पदाधिकारी से से निवेदन करते हुए कहा है कि इस दिशा में जांच उपरांत उचित कार्रवाई करने की कृपा की जाए। जिससे भविष्य में किसी खिलाड़ी के साथ इस तरह की घटना ना हो पाए। इस संबंध में खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में भी आया है। प्रशिक्षक ने गलती स्वीकार करते हुए आगे से ऐसा नहीं किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक कभी-कभी आवेश में प्रशिक्षुओं को अपशब्द कह देता है। लेकिन उसके मन में किसी तरह की दुर्भावना नहीं होती है। जहां तक डे बोर्डिंग से निकाले जाने की बात है उन्होंने कहा कि वे प्रशिक्षक को निर्देश दिए हैं कि जो भी खिलाड़ी आता है उसे अवसर मिलना चाहिए।
इन बच्चों को भी डे बोर्डिंग में अभ्यास का अवसर प्रदान किया जाएगा। जबकि इस संबंध में डे बोर्डिंग सेंटर के प्रशिक्षक ललन गोड़ ने कहा कि उन पर जो आरोप लगाया गया है वह पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा कि वे लोग जब डे बोर्डिंग सेंटर में अभ्यास के लिए आते थे तो अनुशासन का पालन नही करते थे। साथ ही उन लोगों का व्यवहार भी ठीक नही था। उन्होंने कहा डे बोर्डिंग सेंटर में अभ्यास के लिए बच्चियां भी आती है। उन्होंने कहा कि अनुशासन का पालन नहीं करने के कारण उन लोगों को तीन साल पहले ही डे बोर्डिंग सेंटर से हटा दिया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play