रमना : थाना क्षेत्र के चुन्दी के पहाड़ी मेंं मंगलवार को अचानक आग लग गई। पहाड़ी में आग के लगने के कारण का पता नही चल पाया है। आग इतना भयानक था कि दूर दूर तक केवल आग के लपटे के साथ धुआं ही दिखाई दे रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को 11 बजे के बाद पहाड़ी में अचानक धुआं के साथ आग की लपटें दिखाई दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की गई। स्थानीय लोगो ने बताया कि आग लगने के बाद अग्निशमन गाड़ी को बुलाई गई। जो चार घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुँची। ग्रामीणों ने बताया कि आग में जंगल के कई हरे पौधे भी जलकर राख हो गया।
इस दौरान डंडई पुलिस के आलवे वनरक्षी नीरज कुमार सिंह, सचिन कुमार, स्थानीय वन समिति के अध्यक्ष यश कुमार प्रजापति, प्रमोद कुमार, राकेश विश्वकर्मा, कालीचरण साह, मंगल सिंह, चतर्गुन परहिया, रामजन्म परहिया, नंदू साह के आलवे करके, सोनेहारा एवं चुन्दी गांव आदि लोग उपस्थित थे।