रमना : थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वनिया पंचायत के मानदोहर गांव निवासी वार्ड सदस्य धनवंती देवी के पति 45 वर्षीय अशर्फी राम की मौत ह्र्दयगति रुक जाने से सोमवार की रात हो गयी है। उनका अंतिम संस्कार सुखड़ा नदी तट पर किया गया।
मौके पर जदयू नेता रवि प्रकाश बबलू, बीडीसी गोपाल राम, समाजसेवी नंदू साह, विजय राम, कन्हाई यादव, नवरंगी पाल, उदय पाल, संजय चन्द्रवँशी, रविंद्र चन्द्रवँशी, कसमुद्दीन अंसारी, उमाशंकर यादव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, ब्रजेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।