whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27214562
Loading...


भवनाथपुर एफसीआई गोदाम में रहस्यमय ढंग से लगी आग

location_on भवनाथपुर access_time 30-Mar-21, 06:22 PM visibility 658
Share



भवनाथपुर एफसीआई गोदाम में रहस्यमय ढंग से लगी आग


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित एफसीआई गोदाम में रविवार की शाम में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। आग लगने की सूचना मिलते ही बीडीओ सह एमओ रविंद्र कुमार एवं पुलिस निरीक्षक रामजी महतो पुलिस बल के साथ एफसीआई गोदाम पहुंचकर अगलगी की घटना की जानकारी ली तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की वाहन एफसीआई गोदाम की शटर बंद होने के कारण करीब 30 मिनट तक रुकी रही। पुलिस द्वारा मिस्त्री बुलवाकर गोदाम की शटर को बीडीओ व एसडीओ जयवर्धन कुमार की उपस्थिति में कटवाया इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। एफसीआई गोदाम में आग कैसे और किसने लगाईं पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रही है। हालांकि गोदाम में आग लगने से कितना मात्रा में अनाज जली है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है।
वहीँ एफसीआई गोदाम में इस अगलगी की घटना को लेकर लोगो में तरह तरह के बाते सामने आ रही है। क्योंकि इस घटना के एक दिन पूर्व ही विभिन्न अखबारो में एफसीआई गोदाम में बड़ी मात्रा में चीनी एवं गेंहू सड़ जाने के साथ गोदाम से अनाज घोटाला की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। जबकि गोदाम में इस अगलगी की घटना को लेकर वर्तमान गोदाम प्रबंधक रमेश पांडेय ने स्थानीय थाने में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफसीआई गोदाम में सैकड़ो क्विंटल अनाज की घोटाला होने की अंदेशा सूत्रो के अनुसार उक्त एफसीआई गोदाम में पूर्व के ही गोदाम प्रबंधक द्वारा करीब 1500 क्विंटल अनाज घोटाला किये जाने को लेकर गोदाम की प्रभार लेने को लेकर खिंचतान चल रही है।
वहीं गोदाम को संचालित करने को लेकर बिचौलिया हावी है। वर्तमान गोदाम प्रभारी रमेश पांडेय एफसीआई गोदाम में सैकड़ो क्विंटल अनाज की घोटाला होने की बू आने पर उक्त गोदाम का प्रभार लेने को लेकर आना कानी कर रहे हैं। और एफसीआई गोदाम की प्रभार से अपने आप को मुक्त करने को लेकर जिला स्तर तक पत्राचार भी किया है। अगर उच्चाधिकारियों द्वारा गोदाम से सैकड़ो क़्वींटल अनाज गबन मामले की बारीकी से जांच किया जाता है, तो इसकी जांच की आंच पूर्व के गोदाम प्रबंधक पर पड़ सकती है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play