बिशुनपुरा : विधायक के निर्देश पर बिशुनपुरा के नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थय उपकेंद्र का निरीक्षण भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।
मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा ने कहा कि चिर परिचित उप स्वास्थ्य केंद्र का मांग पूरा हुआ है। जो वर्षों से स्वास्थ्य समस्याओं से हमलोग जूझ रहे थे, बहुत जल्द हम सब क़ो निजात मिलेगा। इस कार्य के लिए
बिशुनपुरा प्रखण्ड की जनता की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया गया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक पासवान, धनंजय कुमार पाण्डेय, सोशल मिडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, सुमंत मेहता, चन्दन चंद्रवंशी, मणिधर प्रसाद गुप्ता, रमेश पाल, विकाश कुमार चंद्रवंशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।