बिशुनपुरा : संध्या वन क्षेत्र के जंगल में मंगलवार सुबह से लगभग एक किलोमीटर में भीषण आग लगी हुई है। यह आग महुआ चुनने वालों के द्वारा लगाया गया है।जो जंगल में आग विकराल रूप धारण कर लिया है। आग बुझाने का अथक प्रयास वन सुरक्षा समिति पुलिस प्रशासन के द्वारा दमकल को तत्काल सूचना दी गई । लेकिन आग की लपटें इतनी तेज है कि आग बुझाने में कामयाबी नहीं मिल पा रही है। जंगल में सूखी लकड़ी वह पत्ते के साथ तेज हवा के कारण आग पूरी तेजी के साथ पूरी जंगलों में फैल रहा है। अगर समय रहते आग नहीं बुझा गया तो यह आग पूरी जंगल को नष्ट कर देगा साथ ही नहर से सटे गेहूं की फसल में भी आग लग सकती है इस तरह का आग हर वर्ष महुआ के समय में महुआ चुनने वाले कुछ स्वार्थी तत्वों के द्वारा अपनी तनिक स्वार्थ के लिए जंगलों में आग लगा दी जाती है।
जो धीरे-धीरे आग पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लेती है।
वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुदामा यादाव ने बताया कि जंगल में लगी आग की सूचना मेरे द्वारा दूरभाष से वन क्षेत्र पदाधिकारी को दी गई है। पर उनके द्वारा आग पर काबू पाने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और न ही अभी तक घटना स्थल तक वन विभाग के कोई पदाधिकारी पहुचें हैं। थक हार कर हम वन सुरक्षा समिति के लोग व ग्रामीण दमकल आने से पहले ही आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे थे।