धुरकी : थाना प्रभारी प्रदीप कुमार हेंब्रम ने धुरकी सहित थाना क्षेत्र के सभी गांव मे होली पर्व को शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न कराने हेतू रविवार को प्रखंड मुख्यालय के मुख्य-चौक चौराहा का मुआयना किया।
इस दौरान उन्होने धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा, खाला, खुटिया, टाटीदीरी, भंडार सहित अन्य गांव मे होली के दौरान जुलूस एकत्रित भीड़ व डीजे बजाने तथा हुड़दंग मचाने वालो पर पैनी नजर बनाए रखा। थाना प्रभारी ने मिडिया से बातचीत करते हुए बताया की सरकार द्वारा कोवीड 19 के संक्रमण की रोकथाम व सोशल डिस्टेंस के तहत पर्व से पुर्व दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिसमे एकत्रित भीड़, जुलूस पर पुर्णतः पाबंदी लगाई गई है। उन्होने कहा की इसी के मद्देनजर धुरकी पुलिस विभिन्न टुकड़ियों मे विभाजित होकर सभी गांव मे तैनात किए गए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया की संपूर्ण थाना क्षेत्र मे क्षेत्रवासियों ने आपसी सौहार्द के साथ-साथ सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के मुताबिक पर्व को शांतिपूर्ण तरिके से मनाया है। धुरकी थाना अंतर्गत होली के दौरान किसी भी क्षेत्र से अप्रिय घटना अथवा कानून का उल्लंघन नही किया गया है। उन्होने कहा की पर्व शांतिपूर्ण वातावरण मे संपन्न हो गया।