धुरकी : धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बस्ती निवासी मजबुल अंसारी की बेटी अपने खेत मे गेहूं का फसल रविवार को दोपहर मे काट रही थी। इसी दौरान पागल कुत्ते ने उक्त लड़की पर हमला करते हुए काटकर जख्मी कर दिया। वहीं पागल कुत्ते के हमले मे घायल हुई उक्त लड़की को उसके परिजनों ने आनन-फानन मे सीएचसी मे भर्ती कराया।
उक्त घायल लड़की के पिता व परिजनों ने बताया की उसकी बेटी अपने खेत मे गेहूं का फसल काट रही थी, इसी दौरान गेहूं के फसल लगे खेत मे पागल कुत्ता पहले से खेत मे बैठा था, और वह भौंक रहा था, तभी उसकी लड़की ने कुत्ते को डांट कर भगाने लगी इसी दौरान कुत्ते ने हमला कर गुलशन खातुन को घायल कर दिया।
वहीं सीएचसी मे भर्ती कराए जाने के बाद सेंटर हैल्थ ऑफिसर आशीष कमल मिंज ने घायल लड़की का प्राथमिक उपचार के दौरान टेटवैक देने के बाद एंटी रैबीज का इंजेक्शन देकर उक्त लड़की को जरूरी मेडिसिन देकर सीएचसी से छुट्टी कर दिया।