धुरकी : बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने धुरकी प्रखंड मुख्यालय सहित खाला, खटिया व अंबाखोरया सहित दर्जनों गांव मे रविवार को होली पर्व के दौरान भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं बीडीओ के वाहन पर साइरन बजने की आवाज सुनकर पर्व के दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। सरकार द्वारा पुर्व मे ही कोवीड-19 का गाइडलाइन जारी होने के बाद प्रखंड स्तरीय प्रशासन ने होली पर्व मे डीजे और अश्लील गीतों पर पाबंदी लगाई गई थी। इसके अलावा होली के दौरान भीड़ और जुलूस पर भी प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया है।
बीडीओ ने विधी-व्यवस्था का जायजा लेने के क्रम मे कहा की कोवीड-19 के संक्रमण को देखते हुए जुलूस को प्रतिबंधित किया गया है, वही सभी लोगो से पर्व के दौरान उन्होंने आपसी सौहार्द के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए होली मनाने की बात कही।
वहीं भ्रमण करने के बाद बीडीओ ने कहा की हमारे धुरकी प्रखंड के वासियों ने सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों को पालन करते हुए सभी ने पर्व को शांतिपूर्ण तरिके मनाया है किसी भी गांव से होली के दिन कोइ भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। इस दौरान नोडेल अंबुज जायसवाल भी मौजूद थे।