बंशीधर नगर : अंजुमन कमेटी नरही मुस्लिम समुदाय के लोगों का बैठक सोमवार गौसिया मदरसा में किया गया। बैठक में सर्व समिति से सदर व सेक्रेटरी का चुनाव को संपन्न हुआ। सदर नसीर अंसारी व सेक्रेटरी हाफिज अंसारी निर्विरोध घोषित हुए।
इसके साथ ही अंजुमन कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें सरपरस्त डॉ असगर अंसारी, खजांची हाजी डॉक्टर कुतुबुद्दीन अंसारी, नायब सदर डॉ कादिर अंसारी बनाया गया। सदर नसीर अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समाज लोगों को निस्वार्थ भाव से सेवा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हम हमेशा आप लोग के के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की तालीम रोजगार, रोजमर्रा की सहूलियत, स्वास्थ्य जुड़ी सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करूंगा।
बधाई देने वालों में डॉ कैशर आलम,असगर अली, अख्तर अली, यूनुस अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, बन्दे अली, जमरूद्दीन अंसारी, समीम अंसारी, जसमुदिन अंसारी, इम्तियाज अंसारी, नौसाद अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, अजीम अंसारी, सिकन्दर अंसारी, ननकू अंसारी, सलीम अंसारी, नसीम अंसारी सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।