केतार : प्रखंड अंतर्गत पंचायत पचाडुमर के अगरिया टोले में तीस वर्षीय अवधेश राम घरेलू रंजिश के कारण अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पत्नी सुषमा देवी ने बताया कि बीती रात्रि को मेरे पति होलिका सम्मत जलाने गए थे। जलाकर रात्रि करीब 12:00 बजे मेरे पति घर पहुंचे। खाना पीना खाने को लेकर के मेरे पति नशा में रहकर मेरे साथ मारपीट की थी। तभी मैं अपने सासू मां के घर में रात्रि को ही चली गई और मेरे पति अपने घर में सीटकिनी लगाकर अंदर में सो गए। जब सुबह तक दरवाजा नहीं खुला तो मेरे देवर और मैं दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो ऊपर का सीटा हटाकर देखा तो मेरे पति अवधेश राम रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना पाकर स्थानीय थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। घटित घटना के संबंधित अनुसंधान शुरू कर दी है।
मौके पर उपस्थित मृतक के पिता शंभू राम, बहन रीता देवी, प्रमोद राम, उप प्रमुख प्रतिनिधि दीनदयाल गुप्ता, बाबू लाल यादव अन्य सिंह, अखिलेश सिंह, रवि गुप्ता, मनोज राम, राजू गुप्ता, प्रभुनाथ राम, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।