बंशीधर नगर : अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में शब ए बरात का पर्व अकीदत एवं इबादत के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगो ने पूरी रात मस्जिदों एवं घरों में इबादत किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन चैन एवं शांति के लिए दुआ भी किया। इबादत के बाद लोग अपने पूर्वजों के कब्र पर गए और फातेहा की एवं दुआ मगफिरत की।
अनुमंडल मुख्यालय स्थित चेचरिया जामा मस्जिद, विशुनपुर जामा मस्जिद, बरडीहा जामा मस्जिद मस्जिद, कुशड़ण्ड जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों को चाइनीज लाइट के द्वारा खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरों व कब्रिस्तान पर मोमबत्ती भी जलाया।
जामा मस्जिद बरडीहा में शब ए बरात के मौके पर मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया।
हाफ़िज व कारी जावेद अख्तर ने बताया कि शब ए बरात यानी निजात की रात है। उन्होंने कहा कि इस रात में जो शख्त इबादत करता है उसके गुनाह माफ किए जाते हैं, इसीलिए लोग इस रात को रात भर इबादत करते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग अपने अपने दोस्त रिश्तेदार के कब्र पर जाकर फातेहा देते हैं। उन्होंने कहा की शब ए बरात को इबादत का त्यौहार कहा जाता है। साथ ही दुआ की रात भी कहा जाता है। त्यौहार के नाम में दो महत्वपूर्ण शब्द है शब का अर्थ रात और बरात का अर्थ छुटकारा हैं। उन्होंने कहा की इस रात लोग में इबादत करते हैं। अल्लाह ताला इस रात में रहमत के तीन सौ दरवाज़े खोल दिया जाता है।
साथ ही उन्होंने कहा तमाम लोगो से रोजा रखने की अपील की।
मौके पर पूर्व सदर तस्लीम खान सीनियर, तस्लीम खान, कलाम खान, मोहम्मद आलम सीनियर, हबीबुल्लाह खान, आमिन खान, हाफिज अमीरुद्दीन साहब, हाफ़िज मनुवर आलम, मौलाना आबिद हुसैन, हाफ़िज सैफुल्लाह अंसारी, हाफ़िज नसीम अंसारी, राहत हुसैन, सदर मुश्ताक अहमद शेख, उस्मान अंसारी, मसुवर अंसारी, राशिद अनवर, सेक्रेटरी डॉ ताहिर अंसारी, अहमद हुसैन, मुस्तकीम अंसारी, अमीर हसन अंसारी, परवेज आलम, वकील अहमद नसीम अहमद, असलम आजाद, साजिद रजा, शमीम अख्तर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।