श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बीच सोमवार को पोषाहार का वितरण किया गया। पोषाहार का वितरण नपं अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी एवं वार्ड पार्षद नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
उस मौके पर नपं अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी ने कहा कि कोरोना को लेकर जारी लॉकडाउन में आंगनबाड़ी केंद्र के बंद होने के कारण बच्चों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिये उनके घर घर जाकर पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे घर से बाहर ना निकलें, इसके लिए वे लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं। नपं अध्यक्ष ने सभी सेविका एवं सहायिका को बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों की विशेष देखभाल करने एवं ससमय पोषाहार का वितरण करने का निर्देश दिया।
जिससे की कोई भी लाभुक सरकारी लाभ से वंचित ना रह सके।