गढ़वा : बलिगढ़ गांव में गत रात्रि भतीजा ने ही चाचा बिगू राम की जमीन विवाद में हत्या किया था। उक्त खुलासा गढ़वा पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद किया है।
विदित हो कि शनिवार की देर रात्रि बलीगढ़ ग्राम के परिहारा पंचायत के वार्ड नंबर 11 का वार्ड सदस्य बिगु राम को पीट-पीटकर व धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को प्राथमिकी के 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मृतक का भतीजा बहादुर भुइया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदर थाना में बताया की बलीगढ़ गांव में बीगू राम नमक वार्ड सदस्य की हत्या की गई थी।
अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार करने के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि शनिवार की देर रात बिगु राम होलिका दहन के लिए लकड़ी लेने गया हुआ था। उसी बीच इन दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।
आरोपी ने बताया कि पूर्व से ही इन लोगों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। आरोपी के कथन से मृतक सात भाई थे। जिसमें 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद आरोपी के द्वारा जमीन बंटवारा को लेकर विवाद होते रह रहा था। मृतक ने होली के बाद जमीन बंटवारा की बात कही थी। जिसके बाद जब मृतक बिगु राम ने शनिवार को होलिका दहन का लकड़ी लेने गया हुआ था। उसी बीच दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। जिसके बाद आरोपी के द्वारा पहले बीगू राम के सर पर पत्थर से वार किया गया। जब बिगू गिर गया।
उसके बाद मृतक के ही टांगी से शरीर पर वार किया गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
इस अभियान में एसडीपीओ अवध कुमार यादव, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पीएसआई कमलेश कुमार महतो, सदानंद कुमार, संतोष कुमार, आकाश पन्ना, अभय कुमार, दयानंद कुमार यादव, एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह सहित पुलिस के जवान शामिल थे।