भंडरिया : अंडामहुआ चौक पर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा द्वारा शहीद नीलांबर-पीतांबर की शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।आदिवासी महासभा के प्रखंड अध्यक्ष केश्वर केरकेट्टा, सुनित कुमार मिंज, हरिदास तर्क लाजरुस मिर्ची, ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
इस मौके पर केश्वर केरकेट्टा ने कहा कि शहीद नीलांबर-पीतांबर देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से जमकर मुकाबला कर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। उन्होंने कहा कि भंडरिया के धरती की सपूत नीलांबर-पीतांबर की शहादत हर साल मनाया जाता है।
इस बार भी शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस मौके पर सुनीत कुमार मिंज, हरिदास तिर्की केशवर केरकेट्टा, लाजरूस तिर्की, शुशीला केरकेट्टा लोरेन्स कुजूर कृष्ण किस्पोट्टा आदि उपस्थित थे।