भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसवार टोला चोटंगीया निवासी उमंत तुरी उर्फ पंकज तुरी को भंडरिया पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।
भंडरिया थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि 22 मार्च को सेमरखाड गांव की एक नाबालिग लड़की को जहर पिला कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई थी। भंडरिया पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुट गई थी। गढ़वा एसपी एस खोटरे के निर्देश पर इस कांड के उद्भेदन के लिए एक टीम गठित की गई थी। गठित टीम परसवार गांव पहुंचकर इस हत्या में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज तुरी ने स्वीकार किया कि उसने ही जहर पिलाकर लड़की की हत्या किया था।
हत्या में प्रयुक्त जहर की पुड़िया, जहर पिलाने में इस्तेमाल किए गए पत्ता ठोंगा, , दुपट्टा, चप्पल आदि पुलिस ने जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार पंकज ने बताया कि मृतिका लड़की के साथ उसका बहुत दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की गर्भवती होने पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। इससे नाराज उक्त युवक ने जहर पिला कर लड़की की हत्या कर दी। भंडरिया पुलिस धारा 328 302 सहित अन्य मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है ।
इस कांड के उद्भेदन करने वाले टीम में भंडरिया थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत, एसआई कुंदन कुमार सिंह, दीपक राणा, गंगाराम तियु समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी का नाम शामिल है।