गढ़वा : राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोरख नाथ शाह बरडीहा थाना के सलगा गांव पहुँचे। सलगा गांव में प्रशासन एवं ग्रामीण किसान के बीच दिनांक 23 मार्च 2021 को झड़प हुई थी। जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की टीम ने ग्राम सलगा के ग्रामीण किसान के साथ जो बर्बरता पूर्वक घटना हुई, उसमें ग्रामीण किसानों से राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त किया।
जिसमें मुख्य रूप से अंचलाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी के लापरवाही के कारण यह घटना घटित हुई, थाना प्रभारी बरडीहा से जो जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अंचलाधिकारी के द्वारा तथा अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा पत्र निर्गत कर सुरक्षा की मांग किया गया।
तत्पश्चात हम लोगों ने घटनास्थल पर कूच किया और उस घटनास्थल का मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी बरडीहा नियुक्त थे। उन्हीं के आदेशानुसार ही यह घटना घटी। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने गृह मंत्रालय भारत सरकार से केंद्रीय जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाने की मांग करती है l
मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ शाह, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव, प्रमंडलीय महासचिव अजय प्रसाद यादव, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, धीरज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला सचिव पीयूष गुप्ता, राजकुमार शाह, जिला उपाध्यक्ष सुनील मेहता तथा प्रदेश सदस्य जगनारायण कुमार आदि उपस्थित थे।