मेराल : थाना मुख्यालय के नेनुआ मोड़ एवं सरकारी अस्पताल के बीच एनएच 75 पर नशे में धुत तीन बाईक सवार ने दूसरे बाईक सवार युवक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चारों घायल हो गये। घटना के बाद राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी मेराल में भर्ती कराया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिन्हा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना शनिवार की देर शाम करीब 8 बजे की है।
डॉ सिन्हा के अनुसार मेराल दिलबोध टोला निवासी अमीरचंद चंद्रवंशी का पुत्र दिपलेश्वर चंद्रवंशी 30 वर्ष को गंभीर चोट लगी है। उसके दाहिने पैर के घुटने तथा एड़ी के बीच की हड्डी टूट गई है। साथ ही माथा में भी चोट लगी है।
जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेअसर इलाज के लिये हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बाकी तीनों युवा को फेस में चोट लगी है, सभी नशे में धुत हैं। इसकी वजह से अंयत्र चोट के बारे में पता नहीं चल पाया। इन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिये भेज दिया गया है।