केतार : प्रखंड क्षेत्र के बलीगढ़ पंचायत के अंजनिया मोड़ के पास होली मिलन समारोह कार्यक्रम किया गया, जिसमें काफी संख्या में युवाओं की उपस्थिति देखने को मिला। हाल ही में ग्राम पंचायत बलिगढ़ के कुछ युवायों के द्वारा जागृति युवा सेना परिषद एक कमिटी गठन किया है। उसी कमिटी के देख रेख में आज होली मिलन समारोह सम्पन हुआ।
कमिटी के पदाधिकारीयों के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कोविड-19 में बढ़ रही तेजी से संक्रमण को हमे देखते हुए होली माननी है। सदियों से चला आ रहा होली का पर्व को हम मनाएंगे, लेकिन सामाजिक दूरी बनाते हुए सरकार के दिशानिर्देश पालन करते हुए।
इस कमिटी के अध्यक्ष के रूप कार्यरत मृत्युंजय यादव अपने पद को बाखूबी से निभाते हुए होली का बधाई दिए।
मंच संचालन कर रहे मनीष कुमार गुप्ता विकास यादव ने कहा कि आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह में एकता का परिचय देते हुए होली पर्व को हम मनाएंगे। युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओ का मनोबल बढ़ाते हुए समाज सेवी दीपक वर्मा ने कहा की केतार में पहली बार होली मिलन समारोह इस प्रकार किया जा रहा है। यह बहुत ही सराहनीय है। आपको बताते चलें कि होली एक भाईचारा और प्रेम का त्यौहार है और इसे आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हुए एक साथ मिल मनाया जाना चाहिए है।
मौके पर उपस्थित युवा साथी बलिगढ़ पंचायत के भावी मुखिया प्रत्यासी मनोरंजन प्रसाद गुप्ता, भावी बी डी सी प्रत्यासी संजय कुमार बैठा, अखिलेश यादव, सतीश पाल, मिथलेश चंद्रवंशी, अर्जुन पाल, तपन सिंह, अशोक ठाकुर, पुरुषोत्तम गुप्ता, प्रशांत सिंह, अभिषेक सिंह, अर्जुन यादव, मुकेश बैठा के साथ सैकड़ों युवा साथी उपस्थित थे।