गढ़वा : गढ़वा शहर के बस स्टैंड के पास कार ने एक व्यक्ति को पीछे से रौंद दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि खरडीहा थाना के कुसुमिया दामर के मोहसिन अंसारी बस से उतरा था कि पीछे से कार ने धक्का मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को आसपास के सहयोग से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तत्काल इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।