कोरोना अपडेट
गढ़वा : गढ़वा जिला में आज एक बार फिर दो कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है। इसमें एक कांडी का व एक गढ़वा शहर के टंडवा मोहल्ले का रहने वाला है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 102 हो गई है। इसमें 96 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। जबकि 06 मरीजों का इलाज कोविड अस्पताल में किया जा रहा है।
इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने कहा कि आज मिलने वाला कोरोना संक्रमित कजाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करता था। जबकि दूसरा संक्रमित राजस्थान से लौटा था। दोनों संक्रमित अपने घर में थे। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्कितों की तलाश कर रहा है।