गढ़वा : होली के शुभ अवसर पर होलिका दहन के दिन राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के डायरेक्टर सह युवा समाज सेवी डॉ.पातंजलि कुमार केशरी ने अपनी टीम के साथ नगर परिषद क्षेत्र में जन प्रतिनिधियों के नजरों से दूर ठीक उंचरी से आगे महुराम टोला में ग्रमीण व बच्चों के बीच होली सामग्री जैसे रंग अबीर गुलाल पिचकारी कलम व चॉकलेट वितरण किया। बच्चे रंग, पिचकारी, अबीर गुलाल पाकर काफी खुश नजर आ रहे थे। लोगों के बीच प्यार व आदर से सूखे रंग से एक दूसरे को लगाकर स्नेह-प्यार व अपनेपन का एहसास दिया। बच्चों से आग्रह किया कि होली में नशापान न करें व पिताजी नाश कर आये तो उन्हें भी नशा व शराब पीने के लिए आग्रहपूर्वक मना करे। ग्रामीण व बच्चे डॉ.पातंजलि अपने को बच्चे बीच पाकर हर्षित थे व गर्व महसूस कर रहे थे।
कृत्या नन्द श्रीवास्तव ने कहा कि होली हिन्दुओं का पवित्र व बहुत बड़ी व आस्था का पर्व है। होली के दिन सभी एक दूसरे के वैमनस्य, भेद भाव, अमीरी गरीबी सभी भुलाकर रंगों की प्यार व अपनेपन की एहसास से होली खेलें। आज महूराम टोला में बच्चों के साथ मिलकर बहुत ही आनन्द आई। जिंदगी का असली मजा व आत्मिक सुख समाज के हर वर्गों से मिलकर ही है।
नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने पारम्परिक तरीके से होली मनाने पर जोर दिए, हन्होंने कहा पलास के फूल को इकट्ठा कर उसे भिगोकर रात भर रहने दें, दूसरे दिन उसी पानी से होली खेलें। बच्चों ने गाना गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई तो नीरज ने उन्हें संस्कार भारती का सदस्य बनाकर उन्हें संगीत व गीत की विधा सिखाकर एक सफल कलाकार के रूप में पहचान बनाने की बात कही।
अरबिंद तिवारी ने अपने संगीत से लोगो के दिल विभोर कर दिए। आज होली के पर्व में सभी को पारम्परिक रूप से सबों के बीच होली मनायें। महुराम टोला नगर परिषद क्षेत्र में आने के बावजूद यहाँ के लोग होली में उत्सव वाली आनंद से वंचित रह जाते हैं। आज हम अपनी टीम के साथ यहाँ ग्रामीण व बच्चों के बीच होली का आनन्द लिया जो मुझे आत्मिक सुख का आनन्द मिला।
डॉ. शम्भू त्रिपाठी, अब्दुल मन्नान, डॉ. इश्तेयाक राजा, दामोदर कुमार, अरविंद तिवारी ने भी बच्चों के बीच अपनी उदगार शेयर किये।
मौके पर विकाश कुमार, मो.इकराम, संतोष कुमार व बच्चे के माँ पिताजी सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।