whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206227
Loading...


जहरीले सर्प दंश से किशोरी की हुई मौत

location_on केतार access_time 27-Mar-21, 07:44 PM visibility 698
Share



जहरीले सर्प दंश से किशोरी की हुई मौत


योगेन्द्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : केतार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोडीह निवासी महेंद्र रजवार की 14 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी को जहरीला सांप काटने से मौत हो गई। महेंद्र रजवार ने बताया कि आरती कुमारी शाम सात बजे खाना बना रही थी इसी क्रम में जहरीला सांप ने डस लिया।परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे।अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही आरती कुमारी ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। बताते चलें कि महेंद्र रजवार की छह पुत्री एवं दो पुत्र है। महेंद्र रजवार पैर से दिव्यांग है। इनका आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक आरती कुमारी आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। महेंद्र रजवार ने बताया कि अभी तक उन्हें आवास एवं अन्य कोई भी योजना का लाभ नहीं मिला है।
महेंद्र रजवार की पुत्री की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही मृतक के घर जनप्रतिनिधियों एवं गांव वालों की भीड़ लग गई। तत्काल केतार थाना को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार दल बल के साथ पहुंचे। पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिए। स्थानीय मुखिया अनिल पासवान ने लाचारी और बेबसी को देखते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए वाहन मुहैया कराया साथ ही आर्थिक सहयोग किया। जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद ने बताया कि महेंद्र रजवार की माली स्थिति बेहद ही खराब है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाला राशि के लिए हर संभव मदद करने की प्रयास करेंगे। इस मौके पर बीडीसी लक्ष्मी राम,सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, नागेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play