गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने अवैध बालू का खनन कर रहे दो ट्रैक्टर चालक सहित दोनों ट्रैक्टर मालिकों पर मामला दर्ज करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही दोनो ट्रेक्टर को जब्त कर थाना ले आई है।
गिरफ्तार चालक चिनिया थाना क्षेत्र के रनपूरा गांव निवासी वासुदेव कोरवा का पुत्र राजेश कोरवा व गढ़वा थाना क्षेत्र के जाटा गांव निवासी नरेश राम का पुत्र छोटू कुमार का नाम शामिल है। पुलिस ने दोनों चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गढ़वा थाना में दो ट्रैक्टर मालिक अजीत सिंह व मधु नाथ यादव सहित दो चालक राजेश कोरवा व छोटू कोरवा पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसी आलोक में दोनों ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गढ़वा थाना में कांड संख्या 117/ 21 धारा 379, 414, 34 भादवी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।