भवनाथपुर : भवनाथपुर-श्री बंशीधर नगर के मुख्य पथ के तुलसी दामर घाटी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना उस वक्त घटी जब भवनाथपुर थाना में पदस्थापित एसएचओ सुभाष कुमार व एएसआई मुन्ना शर्मा अपनी बाइक से श्री बंशीधर नगर थाना में स्थानांतरण के बाद पदभार ग्रहण करने एक ही बाईक से जा रहे थे। इसी बीच तुलसी दामर सेल खदान के घाटी के पास मोड़ पर पत्थर बिखरा पड़ा था। जिससे बाइक असंतुलित होकर पलट गई। जिससे दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। भवनाथपुर पुलिस ने सूचना मिलने पर उन दोनों को पुलिस गाड़ी से भवनाथपुर सामुदायिक केंद्र में उपचार कराया।