कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के गाड़ा खुर्द पंचायत अंतर्गत सुंडीपुर गांव में शनिवार को तकरीबन 12 बजे दिन में बिजली से शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग की चपेट में आकर सुंडिपुर विद्यालय के समीप स्थित फूस से निर्मित यज्ञशाला धू-धूकर जल गया। जब तक ग्रामीणों ने काबू पाया, पूरी यज्ञशाला जलकर राख हो गई। साथ ही साथ पर्व त्यौहार पर किसी अन्य प्रकार की प्रोग्राम करने के लिए रखे गए ढोलक झाल इत्यादि सामग्री भी जलकर राख हो गई।
इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आपकी खबर की शोर सुन आसपास से लोग जुट गए और आग बुझाने का जतन किया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक ढोलक झाल समेत सभी सामान पूरी तरह से जल गया।
आग इतनी बेकाबू हो गई थी कि ग्रामीणों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।