गढ़वा : गढ़वा धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव निवासी अभिषेक कुमार ने कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि अभिषेक अपनी मां से पैसे की मांग कर रहा था। किसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट फटकार किया था। इसी आक्रोश में आकर अभिशेक कुमार ने कीटनाशक दवा खा लिया। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया।