गढ़वा : थाना परिसर में शुक्रवार को होली को लेकर शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति की बैठक में सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली व शवे बरात मनाने का निर्णय लिया गया। लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान लोगों ने कहा कि सरकार के द्वारा दिए गए गाइड लाइन पर होली मनाएंगे। उपस्थित लोगों ने होली में शराब पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया।
इस मौके पर अंचल पदाधिकारी मयंक भूषण मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमोद झा, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी, अधिवक्ता सह नगर पंचायत के विधायक जितेंद्र सिंहा, डॉ यासीन अंसारी, डॉ मुरली प्रसाद गुप्ता, डॉ असजद अंसारी, पूरन तिवारी, कमर सदर सफदर, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, मुखिया विनोद चंद्रवंशी, देवराज उपाध्याय, मुखिया मुजीबुर्रहमान, बिरबन्धा मुखिया अलीजमा अंसारी, ज्ञान प्रकाश केसरी, राकेश पाल, आशीष अग्रवाल, मनोज ठाकुर, दयाशंकर गुप्ता, मुखिया शरीफ अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर आलमज़ अशर्फी राम, अवधेश कुशवाहा, प्रवीण जायसवाल, जवाहर पासवान, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक लूसी रानी, संजय कुमार, राजू कुमार, नीरज कुमार, कमलेश कुमार महतो, मोहित कुमार, सदानंद कुमार, कृष्ण कुमार, दयानंद कुमार यादव, आशीष सिंह, दिनेश कुमार मंराडी सहित कई लोग उपस्थित थे।