whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24157137
Loading...


कैच द रन कार्यक्रम के तहत खाद रहित फसल उगाने पर दिया गया बल

location_on गढ़वा access_time 26-Mar-21, 07:20 PM visibility 637
Share



कैच द रन कार्यक्रम के तहत खाद रहित फसल उगाने पर दिया गया बल


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा एवम JSLPS प्रखण्ड रंका के संयुक्त तत्वाधान में कंचनपुर पंचायत में कैच द रेन और सही पोषण देश रौशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शूरूआत JSLPS के BPM मनोज तिर्की, ग्राम संगठन प्रमुख सतेंद्र कुमार, फील्ड कॉर्डिनेटर बिनोद कुमार, और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए BPM मनोज तिर्की ने कहा की आज बाजार में सभी प्रकार के खाद्ध्य पदार्थों में मिलावट देखने को मिल रही है। जिसे खाने से अनेक प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए हम सभी यह प्रयास करें की सरकार के द्वारा चलाये जा रहे दीदी बाड़ी योजना के अंतगर्त अपने स्तर से खाद्य रहित फसलों एवम सब्जियों की खेती करें।
साथ ही सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते रहें। ग्राम संगठन प्रमुख सतेंद्र कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार के द्वारा पूरे रंका प्रखण्ड में स्वच्छता, शौचालय, अंधविश्वास, COVID--19, बाल विवाह, मानव तस्करी, नसाखोरी, चुनाव, शिक्षा, दहेज प्रथा, जल संग्रहण,एवम स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज हम सभी को उचित खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार ने उपस्थित महिलाओं को नेहरू युवा केंद्र के बारे में बताया की यह संगठन अनेक वर्षों से महिलाओं एवम पुरुषों, युवाओं, युवतियों के सर्वांगिन विकास के लिए कार्य करता आ रहा है।
वहीं वर्तमान परिवेश में नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा के द्वारा पूरे गढ़वा जिला भर में जल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उसी के उपलक्ष्य में आज जिला युवा पदाधिकारी मोहसिन हासमि के निर्देश पर आज आपके यहाँ जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अगर आज हम सभी जल को बचाने के लिए सजग नहीं हुए तो आने वाले दिनों में हम सभी के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जल के महत्व को देखते हुए जल को बचाने की शुरूआत सबसे पहले अपने घर से ही करनी होगी। तब अन्य लोग जागरूक होंगे। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार के द्वारा उपस्थित लोगों को जल बचाने के लिए जल शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में चंदा महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष आशा देवी, सदस्या मानती देवी, चिंता देवी, प्रमिला देवी सहित समूह की अन्य महिलाएं उपस्थित थी।




Trending News

#1
छपकली गांव में जल मीनार की मरम्मत को लेकर विवाद, मारपीट में चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:00 PM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
बलिगढ़ के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:06 PM

#4
मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:03 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

परिहारा पंचायत में लंबित आवास योजनाओं को लेकर घर-घर जाकर नोटिस वितरित

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:17 PM

कॉफी विद एसडीएम में दुलदुलवा गांव की महिलाओं ने रखी अवैध शराब के खिलाफ आवाज

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:13 PM

जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 मई से, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मंच

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:09 PM

बलिगढ़ के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:06 PM

मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:03 PM

छपकली गांव में जल मीनार की मरम्मत को लेकर विवाद, मारपीट में चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:00 PM

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले – खेल को राजनीति से दूर रखना जरूरी

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:55 AM

झारखंड से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग को लेकर भाजपा का जुलूस, उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:49 AM

पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर विवेक कश्यप ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:48 PM

झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play