गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के एक गांव में पिस्तौल का भय दिखा कर नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। इसे लेकर लड़की की मां ने सदर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी परमजीत भुइयां व तीन-चार अन्य अज्ञात युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सदर थाना में आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की 25 जून की रात में अपनी मां के साथ शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान लड़की का अपहरण कर लिया गया। बताया गया कि इस घटना के बाद मोबाइल नंबर 9575725415 से परमजीत भुइयां ने लड़की की मां को फोन कर अपहरण किए जाने तथा शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।