whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27172396
Loading...


अवैध रूप से बालू का उठाव करने पर ट्रैक्टर जब्त

location_on कांडी, जयनगरा access_time 25-May-20, 04:56 PM visibility 685
Share



																		अवैध रूप से बालू का उठाव करने पर ट्रैक्टर जब्त
ट्रैक्टर को धक्का दे कर थाना ले जाते कांडी थाना के जवान


कांडी प्रतिनिधि check_circle
संवाददाता



कांडी: कांडी पुलिस ने सोमवार को जयनगरा गांव के सामने कोयल नदी से  अवैध रूप से बालू का उठाव करते तीन ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गयी, जिसमें दो ट्रैक्टर पर बालू लोड था, जबकि एक खाली थी। इस अभियान में कांडी व मझिआंव थाना की पुलिस शामिल थी। जिसका नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार कर रहे थे। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सभी तीन ट्रैक्टर पर अवैध बालू लदा हुआ था। बालू लदा एक ट्रैक्टर जो कोयल नदी में फंस गया था उसे जेसीबी को मंगा कर बालू को अनलोड किया गया। जिसके बाद उसे कांडी थाना लाया गया पुलिस ने गुप्त सूचना पर जयनगरा गांव के सामने कोयल नदी से अवैध ढंग से बालू उठाव करते छापामारी कर उक्त तीन ट्रैक्टर को जब्त की है।
जब्त तीनों ट्रैक्टर उसी गांव का बताया जा रहा है।
मदद के लिए आगे आये तीन ट्रैक्टर मालिकों को अवैध रूप से बालू का उठाव महंगा पड़ गया। गांव की ही गरीब बेसहारा विधवा महिला गीता कुंवर ने बताया कि मेरे कहने पर उक्त तीनों ट्रेक्टर मालिकों ने मदद के रूप में कालोनी बनाने के लिये नदी से बिना पैसा लिए बालू गिरा रहे थे। उसने बताया कि मेरे पति अशर्फी मेहता की मृत्यु जुलाई 2019 में बज्रपात से हो गयी थी। उसके बाद सरकार ने मदद के रूप में मुझे कालोनी दी है। जिसे बनाने के लिए गाड़ी मालिक के गोड़ हाथ पड़ कर मुफ्त में बालू गिरवा रही थी। लेकिन प्रशासन ने आकर सभी गाड़ी को पकड़कर ले गयी।
दो ट्रिप बालू गिर गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने पत्र जारी कर सभी पुलिस अधीक्षक को निर्देश दी है कि निर्माण कार्य के लिए सामग्री ढोने वाले वाहनों को पुलिस नहीं रोक-टोक करेगी। फिर भी ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। इस विषय में थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि बालू लदा जब्त तीनों ट्रैक्टर किसका है, अभी पता नही चल सका है।गाड़ी के चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए जांच पड़ताल चल रही है इसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play