मेराल : पतंजलि योग समिति के मेराल प्रखंड इकाई द्वारा मंगलवार को शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रासबिहारी तिवारी, डॉ दीपक सिन्हा, नागेंद्र तिवारी, डॉ राकेश कुमार, प्रभादेवी, संजय भगत, बलराम शर्मा आदि लोगों ने शहीदे भगत सिंह के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।
लोगों को संबोधित करते हुए रासबिहारी तिवारी ने कहा कि भगत सिंह राजगुरु तथा सुखदेव का बलिदान हर पीढ़ी के लिए राष्ट्रीयता की भावना जगाने का काम करता रहेगा। उन्होंने देश की आजादी में शहीदों का योगदान एवं बलिदान पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक सिन्हा ने कहा कि बलिदानी सभी राष्ट्र भक्तों का जीवन हम सबों के लिए अनुकरणीय है।
उन से प्रेरित होकर राष्ट्र सेवा तथा जनसेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मौके पर उपस्थित जिला प्रभारी नागेंद्र तिवारी ब्रजेश कुमार मिश्र डॉक्टर लाल मोहन, पतंजलि योग समिति के महिला प्रभारी प्रभा शुक्ल आदि लोगों ने भी बलिदान दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन पतंजलि के प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ राकेश कुमार, भारत भूषण तिवारी, मदन यादव, दीपेश तिवारी, संध्या तिवारी, पुष्पा देवी, प्रभा शुक्ल, भाजपा के महेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि चंद्रबनी पाठक, रुपू महतो, राम सागर मेहता, रविंद्र गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि विजय प्रसाद, विजेश्वर प्रजापति, छोटन कुमार, मुकेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।