भवनाथपुर : सेल आरएमडी भवनाथपुर खदान समुह के जीएम मनोज कुमार व सीआईएसएफ के द्वारा चल रहे स्वच्छता अभियान के आठवें दिन टाउनशिप के आवासीय परिसर के बैंक मोड़, बस स्टेण्ड व लदुर्गा मंदिर के सामने सफाई अभियान चलाया गया व तीन जगहों पर लोगों के बीच कचड़ा उठाकर रखने के लिए सेल के द्वारा डस्टबीन दिया गया। जबकि इसके पूर्व प्रसाशनिक भवन, सीआईएसएफ बैरक, माईंस अस्पताल में भी स्वच्छता अभियान के तहत सफाई किया गया।
जानकारी देते हुए जीएम मनोज कुमार ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान बीते 16 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा। हमलोगों का मकसद सिर्फ प्रचार-प्रसार ही बल्कि लोगों को भी अपने घर के साथ साथ आस-पास के परिवेश को साफ सुथरा रखना है और लोगों को भी प्रेरित करना है ताकि गन्दगी के कारण विषैले मच्छरों व बीमारी से बचा जा सके।
इस अवसर पर ऐसी एस के सिंह, सेल के अधिकारी राजेश कुमार, राजीव रंजन, बी पानी ग्रही, अरुण शुक्ला, बुल्लू दिगल, मनीष दुबे, राजमणि सिंह, जे बाबा, वैश खान, सुमन श्रीवास्तव,अभय कुमार, सीआईएएफ के इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह सहित जवान शामिल थे।