भवनाथपुर : अरसली दक्षिणी पंचायत के बैगाडीह में दो अलग-अलग घटना में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल रांची रिम्स में इलाजरत है।
पहली घटना में सोमवार को राजदेव यादव का 23 वर्षीय पुत्र पंकज यादव का महाराष्ट्र के एक जिजाऊ कंस्ट्रक्शन कम्पनी में मशीन गड्ढा में पलटने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जिसे कम्पनी के पुलिसिया प्रक्रिया पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार को उसके गांव पहुँचेगा।
बताया जाता है कि पंकज होली में अपने गांव आने वाला था, परन्तु अब उसकी मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।
जबकि दूसरी घटना रविवार के शाम दहेडिया मुख्य पथ में पुल के समीप बैगाडीह निवासी 60 वर्षीय रघुनाथ चन्द्रवँशी का मोटरसाइकल व सोन नदी में ले जाये जा रहे सिंचाई के लिये पाईप लाइन के टेलर में धक्का लगने से वृद्ध के एक पैर पर टेलर का चक्का चढ़ने से गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।
परिजनों के कथनानुसार उनका एक पैर चिकित्सकों ने काटने के लिए बताया है।