whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190558
Loading...


श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा, कुछ लोग बेवजह विकास योजना में जांच के नाम पर अड़चन डाल रहे हैं

location_on बंशीधर नगर access_time 22-Mar-21, 07:54 PM visibility 666
Share



श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा, कुछ लोग बेवजह विकास योजना में जांच के नाम पर अड़चन डाल रहे हैं


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 8 करोड़ लागत की विकास योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। जिसमें सड़क, पुल पुलिया, नाली, पार्क, कचरा डंपिंग यार्ड आदि का निर्माण कराया जाना है। उक्त जानकारी देते हुये नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए हमेशा तत्पर है।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में नागरिक सुविधा व शहरी परिवहन मद से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को काफी सहूलियत व सुविधा मिलेगी। जिस उम्मीद से यहाँ के लोगो ने मुझे चुनाव जिताया है, मैं उनके उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रही हूं।उन्होंने कहा कि मेरे इस प्रयास को देखकर कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लग रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग विकास योजनाओं को बेवजह जांच के नाम पर कार्य को बाधित करना चाह रहे हैं और बेवजह परेशान और घृणित कार्य कर रहे हैं, वैसे लोगों को समय आने पर सब पता चल जायेगा। दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा और सच्चाई उजागर होगी। उन्होंने कहा कि जब मैं नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली थी उस समय और आज भी श्री बंशीधर नगर पंचायत के प्रति जवाबदेही और कार्य करने का जज्बा किसी भी कीमत पर कम नहीं होगी तथा विकास की गति को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोडूंगी। उन्होंने कहा कि 2021 के अंत तक श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में वे सारी सुविधायें बहाल होगी, जिसकी कमी है। जैसे बस स्टैंड, टाउन हॉल, मार्केट कम्प्लेक्स। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण कर भूमि पर कब्जा कर रखें लोगों पर मुंसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित किया जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play