whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27189177
Loading...


विश्व जल दिवस पर ‌श्री बंशीधर नगर में सेमिनार व कार्यशाला संपन्न

location_on बंशीधर नगर access_time 22-Mar-21, 07:36 PM visibility 672
Share



विश्व जल दिवस पर ‌श्री बंशीधर नगर में सेमिनार व कार्यशाला संपन्न


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को जल ही जीवन है मिशन के तहत विश्व जल दिवस के अवसर पर जल सहियाओं का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने उपस्थित जलसहिया को आए दिन जल स्तर में हो रहे तेजी से गिरावट को देखते हुए जल संरक्षण को लेकर जानकारी उपलब्ध कराया। कार्यशाला में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में पाइप लाइन के द्वारा घर घर नल द्वारा पानी पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।उन्होंने कहा कि जल सहिया अपने अपने गांव में जल संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घर का पानी घर में रहे इसके लिए जल सहिया गांव के लोगों को सोख्ता निर्माण कराने के लिए प्रेरित करें।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रखंड समन्वयक संजय कुमार राम ने उपस्थित जल सहिया ओं को जल संरक्षण को लेकर विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। कार्यशाला में उपस्थित जलसहिया को राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाया गया। मौके पर स्वच्छता ग्राही महताब आलम, जलसहिया ललिता देवी, शीला देवी मोमिना खातून ,जयंती देवी ,प्रभादेवी सहित बड़ी संख्या में जल सहिया उपस्थित थे। इधर विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी में सोमवार को जल संरक्षण, जल प्रबंधन,स्वच्छ जल-स्वच्छ भारत बिषय वस्तु पर विद्यालय में अध्ययन रत छात्र छात्राओं के बीच पेंटिग व निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता तीन ग्रुपो में आयोजित किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक एक आकर्षक कला कृतियों का पेंटिंग बनाया।विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभागियों के कला कृतियों की सराहना किया। बालिका वर्ग में दीप शिखा, वंदना कुमारी, सिमरन आरा, खुशनुमा रानी, लक्ष्मी कुमारी, दुर्गा कुमारी, ज्योति कुमारी, वहीं बालक वर्ग में सूरज कुमार, समीर आलम, कृष्णा कुमार, आर्यन सोनी, सूर्यकांत पांडेय, आकाश कुमार पांडेय, व विशाल कुमार ने इस प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाया। शिक्षकों ने बच्चों की इस प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जल सेना के सदस्यों व शिक्षक आफताब आलम,अनूप कुमार ठाकुर व शशि कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा ने जल संरक्षण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी ग्रुप के प्रतिभागियों के हौसला बढ़ाया।उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षक रामलला मिश्र, खुशदिल सिंह, मीरा कुमारी, अनिता कुमारी, माया कुमारी भगत, सुधा कुमारी ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। जबकि विश्व जल दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में उपस्थित कार्यालय कर्मी, नगर पंचायत द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि जल ही जीवन है।
जल के बिना जीवन की कल्पना नही किया जा सकता है।इसलिए जल संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज तेजी से जल का स्तर नीचे की ओर जा रहा है। आये दिन पानी की समस्या उतपन्न होते रहता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के अंदर पानी की समस्या उतपन्न नही हो इसके लिए जल संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य मे सबकी सहभागिता आवश्यक है।उन्होंने सभी महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को अपने अपने घरों में सोखता बनाने व इसके लिए लोगो को प्रेरित करने को कहा। उन्होंने स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए लोगो से प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग नही करने की अपील किया।कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित सभी लोगो ने जल संरक्षण को लेकर शपथ लिया।
सेमिनार में टाउन प्लानर आलोक नारायण, लेखपाल अमित कुमार, नंदन हसीब, हरिओम, अलका देवी, चमेली देवी, इसरत खातून, सुनीता देवी सहित सभी नगर पंचायत कर्मी व महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play