गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के भरत पहाड़ी गॉव के वनाही टोला निवासी सोनु रजवार की पत्नी चांदनी देवी मारपीट की घटना में घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में चांदनी देवी ने बतायी कि गुडडी देवी के साथ किसी बात को लेकर आपस में नोकझोंक हुआ था। इस बात को लेकर चांदनी देवी के पिता ललन रजवार अपनी पत्नी के साथ चांदनी के घर जाकर आपस में समझौता कराने के कराने के लिए गए हुए थे। इसी बात को लेकर गुड्डी देवी एवं उसके पति संजय रजवार ने आक्रोशित होकर चांदनी देवी के साथ मारपीट कर दिया।