whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27185900
Loading...


बीडीओ नितेश के कार्यशैली पर महागठबंधन के नेताओं ने उठाए सवाल

location_on केतार access_time 22-Mar-21, 07:23 PM visibility 655
Share



बीडीओ नितेश के कार्यशैली पर महागठबंधन के नेताओं ने उठाए सवाल


योगेन्द्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दर्जनों लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया। महागठबंधन के लोगों ने तत्कालीन बीडीओ नितेश भास्कर पर पदस्थापना के बाद प्रखंड में चंद दलाल किस्म के लोगों के कार्यालय में दिन भर बैठाए रहने के कारण आम जनता का कार्य बाधित होने का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही विकास कार्यों में खासकर सिंचाई कूप योजना में पैसा उगाही का खेल धड़ल्ले से जारी है। पंचायत के कर्मी के द्वारा मनमानी तरीके से कार्य किया जा रहा है। महागठबंधन के लोगों ने आवेदन में उल्लेख किया है कि, हमारी 7 सूत्री मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो होली पर्व के पश्चात केतार प्रखंड के महागठबंधन के लोग एवं सामाजिक संगठन के बैनर तले धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रखंड परिसर में किए जाने का बात उल्लेख किया गया है।
7 सूत्री मांगों में आवास, पेंशन, विलुप्त होते आदिवासी को संरक्षण देने, मनरेगा में शीघ्र भुगतान, योग्य किसान को कुप उपलब्ध कराने सहित अन्य मांग शामिल है। इस मौके पर बसपा केंद्रीय महासचिव अजय वर्मा, झामुमो के जिला युवा संयुक्त सचिव छोटन सिंह, महेंद्र पाल, शिव कुमार सिंह,कामेश्वर सिंह सूर्यनाथ सिंह, ईश्वरी वैद्य रामविचार साहू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play