केतार : केतार प्रखंड के पचाडुमर पंचायत भवन में आज जल दिवस कार्यक्रम प्रखंड के सभी जल सहिया के साथ आयोजित किया गया। जल संरक्षण हेतु कार्य को विस्तृत रूप से बताया गया।
साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार भास्कर ने बताये की हम सभी को एक साथ मिलकर जल बचाव के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे जल का बहुत बड़ा महत्व है। जल के बिना जीवन का कल्पना करना असंभव है। तथा सभी जीव के लिए अति आवश्यक है। हमे जल का सदुपयोग करना चाहिए। आज मनुष्य जिस जल का दुरूपयोग कर रहे है। तो आने वाले भविष्य में हमे जल को लेकर बहुत बड़ा संकट का सामना करना होगा। उन्होंने बताया की पृथ्वी के तीन भाग में जल है। जिसमे दो प्रतिशत ही हमारे पीने योग्य जल पाया जाता है।
साथ ही सभी जल सहिया से अपील कि है। कि अपने घर के आस पास बह रहे सड़क किनारे जल को सिचाई के प्रति उपयोग में लाये। ताकि जल दूषित न हो औऱ दूषित जल से हो रहे अनेकों प्रकार की बीमारी से लोगो को बचाया जा सके।
मौके पर उपस्थित केतार ब्लॉक के प्रखंड समन्वयक मनीष कुमार दुबे, केतार प्रखंड के जिला परिषद जवाला प्रसाद, पचाडुमर पंचायत सचिव सुरेश राम, मुखिया अलका देवी के साथ सभी जलसहिया उपस्थित थे।