भंडरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय प्रांगण में दिव्यांग शिविर का आयोजन कर विभिन्न प्रखण्ड के 87 दिव्यांग विकलांग विद्यार्थियों की जांच की गई। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत एलिम्को भुवनेश्वर से आए जांच टीम के द्वारा दिव्यांग बच्चों का जांच किया गया। जांच टीम में कृत्रिम अंग विशेषज्ञ अंकित कुमार, अमित कुमार एवं ऑडियोलॉजिस्ट राजेश कुमार द्वारा दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन में रिसोर्स शिक्षक की मुख्य भूमिका रही।
कार्यक्रम में भंडरिया, प्रखण्ड 62, बरगढ़ प्रखण्ड 12 एवं रमकंडा प्रखंड से 13 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच के उपरांत बताया गया कि 87 छात्र/छात्राओं में से 69 दिव्यांग जनों को सामग्री देने के लिए आज चयन किया गया है।
जल्द ही इन बच्चों को श्रवण यंत्र, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर, वैशाखी, ब्लाइंड स्टिक सहित अन्य सामग्री निशुल्क दिया जाएगा।
इस मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जुनास टोप्पो, प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सत्यनारायण यादव, रिसोर्स शिक्षक नसीम अंसारी, बीआरपी शमशेर अंसारी सीआरपी विजय कृष्ण, प्रभु नाथ प्रसाद, ब्रह्मदेव राम, एमडीएम कोषांग के मिथिलेश कुमार यादव आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वहीं दिव्यांग बच्चों का निबंधन करने का कार्य शिक्षक रतन रंजन एवं नितेश कुमार वर्मा के द्वारा किया गया।