रमना : विश्व जल दिवस के सप्ताह के अंतिम दिन सोमवार को रमना प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय जल सहीया सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन बीडीओ हुलास महतो, प्रधान कार्यकारी पंचायत समिति मृत्युंजय कुमार सिंह, उप प्रधान रविद्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मौके पर उपस्थित सहीया को संबोधित करते हुए हुलास महतो ने कहा कि आज विश्व जल संकट से गुजर रहा है। जल श्रोत के लगातार दोहन से जल भंडार घटते जा रहे हैं। जरुरत है जल के एक एक बूंद को सहेजने की। सहीया साथी अपने अपने क्षेत्रों में जल बचाने के लिए लोगों को जागरूक करे। मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहां कि जल है तो कल है। जल बचाने की मुहिम में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए सभी को मिल कर प्रयास करना चाहिए।
सम्मेलन को पेयजल एंव स्वच्छता विभाग के प्रखंड समन्वयक रामकिशुन राम, संजय कुमार आदी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव मंगल यादव, विजय कुमार, ओमप्रकाश सिंह, सुनीता कुमारी, निरमला देवी, शारदा देवी, सलमा बीबी, अखिलेश्वर पांडेय, नंदू मेहता, मुन्ना पांडेय, रामचंद्र राम सहित सभी सहीया मौजूद थे।