भंडरिया : बीडीओ विपिन कुमार भारती ने भंडरिया इंदिरा चौक पर राहगीरों एवं दुकानदारों के बीच 70 अदद सास्क का वितरण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बचाव के लिए मास्क लगाना आवश्यक है। उन्होंने दुकानदारों एवं ग्राहकों से कहा कि बगैर मास्क लगाए लोगों से सामान की बिक्री न करें। हर दुकानदार और ग्राहक मास्क लगा कर ही दुकानदारी करें। लोग मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का वैक्सीन आ गया है। सभी लोग को वैक्सीन लगाना आवश्यक है। जब तक यह बीमारी खत्म नहीं होगी, तब तक इस बीमारी से बचाव और सावधानी आवश्यक है।
मौके पर पंचायत सेवक सुरेंद्र ठाकुर, मुखिया सुशीला केरकेट्टा, धरती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।