गढ़वा : रंका-रमकंडा रोड में बाइक से गिरकर तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रंका थाना भलूवानी के लक्ष्मण सिंह, उनकी पत्नी लीलावती देवी, पुत्री रानी कुमारी नाम शामिल है। लक्ष्मण सिंह का रंका उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है। जबकि उनकी पत्नी और पुत्री को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में घायल लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अपने परिवार के साथ रिश्तेदार में रमकंडा जा रहे थे, इसी बीच अचानक बाइक से गिरकर सभी लोग घायल हो गए।