whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27165034
Loading...


शांति समिति की बैठक में होली सौहार्दपूर्ण मनाने का लिया गया निर्णय

location_on केतार access_time 22-Mar-21, 05:54 PM visibility 668
Share



शांति समिति की बैठक में होली सौहार्दपूर्ण मनाने का लिया गया निर्णय


योगेन्द्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : थाना परिसर में रंगों का त्योहार होली महापर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार भाष्कर के अध्यक्षता में शांति समेलन का बैठक किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड 19 महामारी को देखते हुए सरकार के जारी की गई गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए होली का त्योहार मनाए जाए। हाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार भास्कर ने शांति समिति में उपस्थित लोगो से अपील किए है, कि मास्क सेनिटाइजर का अवश्य प्रयोग करें। साथ ही समाजिक दूरी को कड़ाई से अनुपालन करे।मिलजूल कर होली पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि असमाजिक तत्वो को बढ़ावा न दें।
समाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले को चिन्हित कर सूचित करने की बात कहा। साथ ही बताया कि होली के अवसर पर किसी भी प्रखण्डकर्मी एवं थाना कर्मी को छुट्टी स्वीकार नही की जाएगी। सभी कर्मियों को होली में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए लगाया जाएगा। होली के मद्देनजर थाना क्षेत्र के शरारती एवं उपद्रवों तत्वो पर तथा उनके हर मूवमेंट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा ही अशांति फैलाने वाले लोगो को चिन्हित करते हुए करवाई की जाएगी। साथ ही फेसबुक,वाट्सअप तथा ट्विटर जैसे शोशल मीडिया पर झूठी अपवाह फैलाने वाले पोस्ट पर पैनी नजर रखी जाएगी।इसके अलावा अश्लील गाने, डीजे साउंड पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नवस्थापित थाना प्रभारी संतोष कुमार ने लोगों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय के लोग आपसी तालमेल के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके के साथ मनाएं, ताकि सम्प्रदायिक घटना न हो। अनुमंडल में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद ने होली के शुभकामना देते हुए शांति समिति के बैठक को समाप्ति की घोषणा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह, संसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह, अजय वर्मा मुखिया अनिल पासवान, मुखिया प्रतिनिधि विमलेश पासवान, ब्रह्मदेव गुप्ता, छोटन सिंह, रामविचार साहू, सदर जसमुद्दीन अंसारी, शमीम अंसारी सहित थाना क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play