सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मुंबई व बलिया से आ रहे हैं कलाकार
गढ़वा : चंद्रवंशी सेना गढ़वा द्वारा होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 24 मार्च को उत्सव गार्डेन के मैदान में आयोजित की गई है। होली मिलन सह सम्मान समारोह में समाज के क्षेत्र में बेहतर करने वाले को सम्मानित किया गया। उक्त बाते चंद्रवंशी सेना के संयोजक सह कल्याणपुर पंचायत के मुखिया विनोद चंद्रवंशी व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित कर दी।
उक्त लोगों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। होली मिलन समारोह कराने से आपसी भाईचारा बढ़ता है।
इसकी को देखते हुए चंद्रवंशी सेना द्वारा होली मिलन समारोह कराने का निर्णय लिया गया है। उक्त लोगों ने कहा कि होली मिलन समारोह के दौरान दूसरे समाज के लोग जो कि अपने समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं वैसे लोगों को चंद्रवंशी सेना द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उक्त लोगों ने कहा कि सम्मान समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए मुंबई से अनुपमा यादव, बलिया से पायल वनारसी व स्थानीय कलाकार हैप्पी चंद्रा, विनय मिश्रा व बबन छैला को बुला गया है। उक्त सभी कलाकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से रोहित कुमार उर्फ छोटू, भीखम चंद्रवंशी, श्रवण चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, करमदेव चंद्रवंशी, गौतम चंद्रवंशी, अतुल चंद्रवंशी, सोनू चंद्रवंशी, राजबली चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे।