गढ़वा : गढ़वा जिला एथेलेक्टिस संघ के तत्वधान में आयोजित गढ़वा जिला सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021 का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार और गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी ने खिलाड़ियों को फ्लैग दिखाकर बालक 100 मीटर रेस का उद्घाटन किया।
इससे पूर्व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल पदाधिकारी ने बताया कोरोना के बाद खेल संघों की गतिविधियां धीरे धीरे शुरू हो गई है और खिलाड़ी जो अपनी प्रैक्टिस बंद किए हुए थे, वे अब ग्राउंड में अपनी तैयारी शुरू कर दें। एथलेटिक्स ऑल गेम का मदर गेम है। अगर आप फिट रहेंगे तो किसी भी प्रकार के खेल में भाग ले सकते हैं, जो खिलाड़ी मेडलिस्ट होंगे उनको खेल विभाग की तरफ से समय समय पर कोचिंग दिया जाएगा।
Advertisement
जबकि उदय नारायण तिवारी ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा की गढ़वा जिला एथलेटिक संघ आपको हमेशा खेलने का मंच प्रदान करता है। आप सभी को हमेशा खेल में भाग लेकर इसका लाभ उठाना चाहिए।
गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के जिला सचिव आलोक मिश्रा ने खिलाड़ियों को बताया। इस प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी मेडलिस्ट होंगे, उन्हें अप्रैल माह में गुमला में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढ़वा जिला के टीम में चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जिले 192 खिलाड़ियो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
इस अवसर पर गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय कांत, संयुक्त सचिव सुशील कुमार तिवारी, धीरज चौबे, संदीप सिंह, डे बोर्डिंग कोच अरविंद दुबे, नीलकंठ सिंह, संतोष मौर्य, रजत कुमार, कौशलेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
जबकि कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव सुशील तिवारी ने किया।