whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26473122
Loading...


विष्णु मंदिर के 14 वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को ले हुई चर्चा

location_on बिशुनपुरा access_time 21-Mar-21, 05:01 PM visibility 669
Share



विष्णु मंदिर के 14 वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को ले हुई चर्चा


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : प्रखंड मुख्यालय के पोखरा चौक स्थित विष्णु मंदिर का 14 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। तैयारी की समीक्षा को लेकर रविवार को मंदिर विकास समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जहां पर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 8 बजे से 24 घँटे का अखण्ड की जाएगी। वहीं 24 मार्च को सुबह 10 बजे से कलश यात्रा एवम शाम 4 बजे से विशिष्टा नन्द चारी जी महाराज जी का प्रवचन, शाम 7 बजे से श्री कृष्ण चन्द्र शास्त्री जी की शिष्या सुश्री शिखा चतुर्वेदी जी का प्रवचन, वहीं 25 मार्च को सुबह सोडशोपचार द्वारा पूजन परिक्रमा एवम प्रवचन एवम 26 मार्च को पूजन, भंडारा एवम प्रवचन के साथ समापन किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर के चहु ओर साफ सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था एवम मुख्यालय के सभी मुहल्लों में साउंड की व्यवस्था करायी जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर मेला का आयोजन किया गया है। इस मेला में झूलन मिना बाजार में टावर झूला, ब्रेक डांस, जादूगर, मौत का कुवा यह सभी आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। इस बैठक में मंदिर समिति सचिव नवल किशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, सुरेंद्र यादव, मखन पासवान, कृष्णा विश्वकर्मा, गौरीशंकर गुप्ता, प्रभु राम, शिवकुमार ठाकुर, सचिन गुप्ता, महेंद्र चंद्रवंशी, ललन गुप्ता, भोलानाथ साहू, ओमकार सोनी, मनोज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play